पुलिस पर मारपीट कर प्रताड़ित करने के आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुलिस पर मारपीट कर प्रताड़ित करने के आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

उन्नीस हजार के लेनदेन का भी आरोप, सत्ता के दबाव में पुलिस ने लौटाए 19000

जाफरगंज/फतेहपुर ।

थाना पुलिस पर मारपीट कर प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित ने पुलिस पर लेनदेन के भी आरोप लगाए हैं। वही सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने पीड़ित से लिए गए 19000 रुपए भी वापस किया। पीड़ित प्रदेश अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित रामबाबू ने बताया कि वह अपने पुत्रों सोनू व सुनील को साथ लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस के द्वारा जानकारी मिली कि उसका पुत्र एक स्वजातीय लड़की को भगा कर ले गया है।इसी बात को लेकर उसे व उसके दोनों पुत्रों को थाने में बिठा लिया गया,और उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उससे पैसे की मांग की गई। जिस पर उसने गरीब होने व मजदूरी का कार्य करने की बात कही तो पुलिस कर्मियों ने हम लोगों के साथ मारपीट करने लगे।इसके पश्चात वहां बैठे पुलिस कर्मियों ने 20,000 रुपए की मांग की तो पीड़ित के पुत्र ने दूसरे से उधार रुपए अपने खाते में मंगाए जो कि जाफरगंज की एक कॉस्मेटिक की दुकान के खाते में मंगाए गए थे।जिसका यूपीआई नंबर पीड़ित द्वारा शिकायती पत्र में दर्शाया गया है। पैसे लेने के बावजूद भी न छोड़ने के पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं।पीड़ित का कहना है कि पैसे की वापसी एक जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी से फोनिक वार्ता के बाद वापस किए गए।रुपए वापसी के बाद पीड़ित व पीड़ित के पुत्रों को शारीरिक व मानसिक रूप से और भी प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया।सुबह शाम की पिटाई के साथ गाली देकर बर्बाद करने के पीड़ित द्वारा आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित को चार दिन बाद थाने से छोड़ तो दिया गया।लेकिन उसके दोनों पुत्रों को आठ दिन बाद थाने से छोड़े जाने की बात तहरीर द्वारा बताई गई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।