फतेहपुर :-
जाफरगंज । थाना क्षेत्र के सैमसी गाँव निवासी चंद्र भांन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि शनिवार शाम अपने दरवाजे बैठा था। तभी मेरा लड़का सुनील सिंह आया और रुपये की माँग करने लगा कहा मुझे रुपये चाहिए चाहे खेत बेंचो । बिरोध करने पर लाठियों से पीटने लगा बीच बचाब करने पत्नी कला वती आई तो उसके साथ मार पीट किया । पड़ोसियों के आ जाने पर धमकी देकर भाग गया । थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की जांच की जा रही है ।





