फतेहपुर।(रंगपाल पटेल)
जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव से शनिवार को जहर खाई हुई एक महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।सूचना पर मृतका की मां अस्पताल पहुंची पुत्री को मृत देख माईके पक्ष से आए लोगों ने अस्पताल में ही ससुराली जनों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया शोर सराबा सुनकर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया
।मां ने थाना जाफरगंज में तहरीर देकर ससुरलीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक की रहने वाली सदाप्यारी गुप्ता पत्नी रामबाबू गुप्ता ने अपनी पुत्री रुची देवी की शादी लगभग छः वर्ष पूर्व जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर निवासी प्रेमनारायण गुप्ता के पुत्र चुन्नू गुप्ता के साथ की थी।प्रार्थनी ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही दामाद चुन्नू सास व ससुर प्रेम नारायण ननद अंजू पत्नी अज्ञात निवासी कानपुर देवर अतुल गुप्ता मृतका के जेठ जेठानी सहित छोटी ननद पुतनिया बड़ी ननद ज्योति पत्नी अज्ञात निवासिनी कानपुर सभी उक्त आरोपी मिलकर अक्सर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे व घर से भागते थे।सभी कहते थे कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो जान से मार देंगे। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री सहित तीन संताने हैं।बड़ा बेटा 4 वर्ष व सबसे छोटी पुत्री 10 माह मात्र की है।पीड़ित प्रार्थनी का कहना है कि इतना समय बीतने के बाद भी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुत्री के साथ बराबर मारपीट करते रहे।रविवार को शाम 6 बजे फोन पर सूचना मिली कि तेरी बेटी को जहर खिला कर मार डाला है।तुम लोगो से जो करते बने कर लेने की बात कही तो मैं पहले बेटी की ससुराल गई। वहां न मिलने पर अस्पताल गई जहां बेटी मृत अवस्था में मिली पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




