जाफरगंज। थाना क्षेत्र के इटरा गांव में बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे संतोषी देवी उम्र लगभग 40 वर्ष
पत्नीपहलाद छत के ऊपर से निकले केबिल पर साड़ी फैलाते समय उत्तरे
करंट में चिपक गई। परिजनों ने देखा तो हड़कंप मच गया। काफी प्रयास कर महिला को करंट से दूर किया गया।
महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों मैं कोहराम मच गया
पति पहलादकी तहरीर पर पुलिस ने पंचायत नामा भर कर सौव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए फतेहपुर मर्चरी हाउस भेजा गया है इस संबंध में जब थाना प्रभारी धनंजय सरोज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली के करंट से महिला की मौत हुई है





