भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल टोक्यो पैरालम्पिक के लिए रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल बुधवार को टोक्यो पैरालम्पिक के लिए रवाना हो गया, जिसमें भारत के ध्वजवाहक मरियाप्पन थंगावेलु भी शामिल हैं। आठ सदस्यीय दल को विदाई देने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय पैरालम्पिक समिति के अधिकारी मौजूद थे। मरियाप्पन के अलावा टेक चंद और विनोद कुमार भी इस दल में शामिल थे।

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की तारीफ में बोले पीएम मोदी, सफलता तुम्हारे सिर नहीं चढ़ती है- VIDEO

पीसीआई अध्यक्ष दीपा मलिक ने इस मौके पर कहा कि, ‘पूरा देश , माननीय प्रधानमंत्री और खेलमंत्री आज हमारी हौसलाअफजाई कर रहे हैं। पैरालम्पिक जा रहा हर खिलाड़ी पहले से ही विजेता है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।’ व्हीलचेयर पर जा रहे खिलाड़ियों को पहली बार स्वयम इंडिया ने विशेष वाहन मुहैया कराए, जिससे उनका आवागमन आसान हो गया।

अगले 10 वर्षों तक ओडिशा सरकार के भारतीय हॉकी टीमों का प्रायोजक बने रहने पर खिलाड़ियों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

इसे रेवाड़ी से आए टेक चंद और नोएडा से आई मलिक ने इस्तेमाल किया। भारत का दूसरा दल बुधवार की शाम को रवाना होगा, जिसमें पीसीआई अध्यक्ष समेत 14 लोग हैं। पैरालम्पिक 24 अगस्त से शुरू होंगे और भारत 25 अगस्त को अपने अभियान का आगाज करेगा। 
 

Source link