भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दल की चाय पर मेजबानी की। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया। यहां राष्ट्रपति के साथ मुलाकात से पहले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया के साथ सेल्फी ली। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। सशस्त्र सीमा बल के जवानों के बीच बजरंग पूनिया के साथ सेल्फी लेने की होड़ देखने को मिली।
Sashastra Seema Bal (SSB) personnel take selfies with Tokyo Olympics bronze medalist wrestler Bajrang Punia ahead of the
Indian contingent’s High Tea with President Ram Nath Kovind at the Rashtrapati Bhavan Cultural Centre in Delhi.(Video source: SAIMedia Twitter) pic.twitter.com/e1NxQONzeL
— ANI (@ANI) August 14, 2021
इस मौके पर कोविंद ने कहा कि, ‘पूरे देश को हमारे ओलंपियनों पर गर्व है, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है।’ मैं सभी एथलीटों को टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बधाई देना चाहता हूं। इस टीम ने ओलंपिक इतिहास में देश के लिए सबसे ज्यादा पदक जीते हैं।
Delhi | President Ram Nath Kovind hosts the Olympics 2020 contingent over a ‘High Tea’ at the Rashtrapati Bhawan
“The entire country is proud of our Olympians for bringing glory to the nation,” he says.
(Source: DD News) pic.twitter.com/7gbnC9ISyN
— ANI (@ANI) August 14, 2021
I would like to congratulate athletes for giving their best performance in Tokyo Olympics. This team has bagged the highest number of medals for the country in Olympics history. The entire nation is proud of your achievements: President Ram Nath Kovind pic.twitter.com/wJqsioopNn
— ANI (@ANI) August 14, 2021
तेल कंपनियों के 11 हॉकी खिलाड़ियों को 15-15 लाख का पुरस्कार और प्रमोशन
भारत ने ओलंपिक में किया अब तक का अपना बेस्ट प्रदर्शन
ओलंपिक खेलों में भारत का यह अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन है। देश ने यहां एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज के साथ कुल 7 मेडल पर कब्जा किया। नीरज चोपड़ा ने देश को एकमात्र गोल्ड मेडल जैवलिन थ्रो में दिलाया और वह भारत की तरफ से ओलंपिक में गोल्ड लाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। भारत को ओलंपिक 2020 में पहला मेडल वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने दिलाया था। मणिपुर के इस खिलाड़ी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद पीवी सिंधु ने बैडमिंटन, लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। पहली बार ओलंपिक खेलों में उतरे पहलवान रवि दहिया ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीतते हुए कुश्ती में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया, वहीं, पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में 41 साल के सूखे को खत्म करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। नीरज चोपड़ा के मैच से ठीक पहले भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने भी देश की झोली में एक ब्रॉन्ज मेडल जीता।




