तेल कंपनियों के 11 हॉकी खिलाड़ियों को 15-15 लाख का पुरस्कार और प्रमोशन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने हाल में जापान की राजधानी टोक्यो में समाप्त हुए ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। भारतीय टीम का ओलंपिक खेलों में 41 साल बाद यह पहला मेडल है। मेडल जीतने के बाद से ही भारतीय हॉकी खिलाड़ियों पर लगातार इनामों की बारिश हो रही है। इस बीच, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल तेल कंपनियों के 11 खिलाड़ियों को इनाम देने का ऐलान किया। इन खिलाड़ियों को शुक्रवार को एक सम्मान समारोह में 15-15 लाख रुपये का नगद इनाम और प्रमोशन देने की घोषणा की गई।  

सचिन-सहवाग ने अब इंस्टाग्राम पर जमाई जोड़ी, जय-वीरू के मुशायरों से रौनक हुआ महफिल

हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोलियम स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड  के ओलंपियंस-2020 के हॉकी पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में हॉकी टीम के खिलाड़यिों को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा, ‘ मैं आप सबको बधाई देता हूं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले साल में हमारी तरफ से मदद बढ़ेगी। आज के इस समारोह में मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सभी 11 खिलाड़ियों को 15 लाख रुपए और सभी को प्रमोशन दिया जाएगा।’ 

T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान में दो मैच खेलेगा इंग्लैंड, महिला टीम भी होगी साथ, जानें पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम ने टोक्यो में जर्मनी को ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में 5-4 से हराकर 41 साल के लंबे अंतराल के बाद पोडियम पर चढ़ने और मेडल प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है।

Source link