खेल के मैदान में कभी कभी अचानक ऐसी चीजें हो जाती है, जिसे देखकर फैन्स अपनी हंसी तक नहीं रोक पाते हैं। मैच के दौरान आपने बहुत ही कम ऐसा कभी देखा होगा कि मैच जब चल रहा हो तब बहुत ही छोटा बच्चा बीच मैदान में अचानक आ जाए। अमेरिका में एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब लाइव फुटबॉल मैच के दौरान दो साल का एक बच्चा अचानक से बीच मैदान पर आ पड़ा। सोशल मीडिया पर बच्चे का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
मेजर सॉकर लीग (एमएसएल) टूर्नामेंट के दौरान एफसी सिनसिनाटी और औरलैंडो सिटी के बीच फुटबाल मैच खेला जा रहा था और मॉस्को की रहने वाली मोर्गन टकर अपने दो साल के बेटे जैदिक के साथ फुटबाल मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचीं। मैच के 70वें मिनट के दौरान टकर एक मिनट के लिए बच्चे पर से अपना ध्यान हटा लेती हैं कि तभी वह देखती है कि जैदिक भागकर बीच मैदान तक पहुंच गया। बच्चे को मैदान पर देखकर मां बहुत परेशान होने लगी और उन्हें डर लगने लगा कि कहीं बॉल उनके बेटे को न लग जाए। इसके तुरंत बाद मोर्गन टकर अपने बेटो को पकड़ने के लिए मैदान में जा पहुंचती है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मां अपने बच्चे को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागती है। लेकिन बच्चा भी आगे आगे भागता रहता है। जैसे ही मां अपने बच्चे को पकड़ती है, वह खुद भी मैदान पर फिसलकर गिर जाती है। एमएसएल ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उसने कैप्शन में लिखा, ‘ मैदान में घुसपैठ करने वाली इस मां और बच्चे के लिए आज का दिन बेहद यादगार रहा है।’
एमएसएल के अलावा फोटोग्राफर ने भी मां और बेटे की फोटो शेयर की है। फोटो में मां अपने बच्चे को गोद में उठाकर मैदान से बाहर लेकर जाती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया वायरल वीडियो को देखकर फैन्स अब इसपर मजेदार कमेंटस कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘ ये बच्चा, दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला बच्चा है।’
LIVE मैच के दौरान बीच मैदान में घुस आया दो साल का बच्चा, ..जब मां पकड़ने के लिए दौड़ी तो फिर क्या हुआ- VIDEO
Bharat Kesari News
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Source link
Author: Bharat Kesari News
स्वार के ग्राम अगलगा स्थित बाल वाटिका विद्यालय में “आंगन मिलन सेवा एवं आंगन उत्सव” कार्यक्रम आयोजित हुआ,मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक अली यूसुफ अली.
रामपुर डीएम अजय कुमार द्विवेदी के नेतृव में रामपुर ने किया उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन.
सभी नगरवासियो क्षेत्रवासियों व देशवासियों को जश्न ए ईद मिलादुन्नवी की दिली मुबारकबाद.
रामपुर की नगर पंचायत मसवासी के चेयरमैन ने सालों से जलभराव की समस्या का किया समाधान,लोगों के चेहरे खिले….
बहुत साधारण आचरण के व्यक्ति सरदार हरजोत सिंह उप्पल को जन्मदिन की लख-लख बधाइयाँ. हैप्पी बर्थडे 🎂 .Pazi.

स्वार में जनसेवा केंद्र संचालकों का बना संगठन.