अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना को अलविदा कहने के बाद अब पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) क्लब से जुड़ने जा रहे हैं। मेसी के पिता जॉर्ज ने कंफर्म करते हुए इसकी जानकारी दी है। मेसी का हाल में बार्सिलोना के साथ जारी 21 वर्षों का सफर समाप्त हो गया है। ऐसी खबरें है कि बार्सिलोना को छोड़ने के बाद मेसी अब फ्रेंच लीग क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने पर सहमत हो गए है। मेसी का अब पीएसजी के साथ दो साल का करार होगा। इस दो साल के करार को आगे बढ़ाने का भी विकल्प रखा गया है।
17 सीजन के बाद पहली बार लियोनेल मेसी के बिना शुरू होगी स्पेनिश लीग
???? BREAKING: Lionel Messi has agreed terms on a two-year contract to join PSG
— Sky Sports News (@SkySportsNews) August 10, 2021
डेली स्टार ने मेसी के पिता जॉर्ज के हवाले से बताया है कि उनका बेटा मंगलवार को ही पीएसजी क्लब से जुड़ने के लिए जाएंगे। जॉर्ज ने स्पेनिश मीडिया ला लेक्सटा से कहा, हां, पेरिस सेंट जर्मेन के साथ जुड़ने के लिए मेसी आज वहां जा रहे हैं।’ 34 साल के मेसी मंगलवार दोपहर ही पेरिस के लिए रवाना हो चुके हैं। वह बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें पीएसजी के साथ करार को लेकर सारी जानकारी दी जाएगी।
Lionel Messi joins PSG… HERE WE GO! Total agreement completed on a two-years contract. Option to extend until June 2024. Salary around €35m net per season add ons included. ???????????????? #Messi
Messi has definitely accepted PSG contract proposal and will be in Paris in the next hours. pic.twitter.com/DiM5jNzxTA
— Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) August 10, 2021
मेसी के पिता से जब यह पूछा गया कि उनके बेटो को बार्सिलोना क्लब से निकाले जाने का कौन जिम्मेदारी है, तो इस जॉर्ज ने कहा, ‘ यह क्लब से पूछो।’ खबरों में कहा गया है कि पीएसजी के साथ करार के बाद मेसी को हर साल करीब 35 मिलियन यूरो (लगभग तीन अरब रुपये) मिलेगा। मेसी जब बार्सिलोना से अलग हुए थे, तभी से पीएसजी के कोच मौरिसियो पोचेटिनो उनके साथ लगातार संपर्क में बने हुए थे।
बार्सिलोना छोड़ते हुए रो पड़े लियोनेल मेसी, कहा- मैं इसके लिए तैयार नहीं था
मेसी ने हाल में एक आधिकारिक प्रेस कान्फ्रेंस कर के स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना को अलविदा कह दिया था। इसी के साथ मेसी और बार्सिलोना का 21 वर्षों का सफर समाप्त हो गया। मेसी ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा था, ‘इस साल, मुझे और मेरा परिवार आश्वस्त था कि हम यहां रहने वाले हैं, घर पर। यह वही है जो हम किसी भी चीज से ज्यादा चाहते थे।’ और इतना कहते ही मेसी रो पड़े। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियों के से उनका सम्मान किया। 21 साल बाद मैं अपने तीन कैटलन अर्जेंटीना के बच्चों के साथ जा रहा हूं। मैंने इस क्लब के लिए पहले दिन से आखिरी तक सब कुछ दिया। मैंने कभी अलविदा कहने की कल्पना नहीं की थी।’
मेसी 13 साल की उम्र में ही बार्सिलोना क्लब से जुड़े थे। उन्होंने ला लीगा के इस क्लब के लिए 778 मैचों में 672 गोल दागे हैं। साथ ही वह बार्सिलोना में रहते हुए छह बार ‘बैलन डी ओर’ और ट्रॉफी जीत चुके हैं।




