Tokyo olympics: पीएम की दावत के बाद राष्ट्रपति कोविंद भी भारतीय ओलंपिक दल के साथ चाय पर करेंगे चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में टोक्यो ओलंपिक 2020 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय ओलंपिक दल की चाय पर मेजबानी करेंगे। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को आधिकारिक बयान जारी करके यह जानकारी दी। टोक्यो से लौटने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का दिल्ली के अशोका होटल में सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन जाबांज प्लेयर्स की जमकर तारीफ की। नीरज चोपड़ा, बजरंग पूनिया समेत भारत का ओलंपिक दल सोमवार को ही टोक्यो से स्वेदश लौटा है और एयरपोर्ट पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ और फैन्स ने भारत माता की जय के नारे लगाए। भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक काफी यादगार रहा और देश ने पहली बार 7 मेडल जीते।  

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के सम्मान में हर साल 7 अगस्त को ये काम करेगा AFI

हाल में संपन्न तोक्यो ओलंपिक में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत ने एक स्वर्ण पदक सहित सात पदक जीते। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘ भारत के राष्ट्रपति 14 अगस्त 2021 को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में चाय पर टोक्यो ओलंपिक 2020 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल की मेजबानी करेंगे। 

पीएम की दावत में मिलेगा गोलगप्पा और चूरमा, ओलंपिक चैंपियनों के स्वागत समारोह में खेलमंत्री ने नीरज चोपड़ा से किया वादा

इससे पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाले नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया और उन्हें स्मृति चिन्ह तथा शॉल भेंट की। भारत ने इस ओलंपिक में एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज समेत 7 मेडल अपने नाम किए। पीवी सिंधु सिंधु और सिल्वर मेडल जीतने वालीं मीराबाई चानू समारोह में शामिल नहीं हुईं क्योंकि वे पहले ही भारत पहुंच गईं थीं और उनके सम्मान में समारोह आयोजित हो गया था।

हॉकी टीम पहुंची दिल्ली, ‘भारत माता की जय’ के नारे से गूंजा एयरपोर्ट

भारत के अभियान में कई चीजें पहली बार हुई, जिसमें अब तक का सबसे बड़ा 128 सदस्यीय खिलाड़ियों का दल, सात ओलंपिक पदक, एथलेटिक्स इवेंट में पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल, सिंधु द्वारा लगातार खेलों (रियो और टोक्यो) में मेडल  और भारतीय पुरुष हॉकी टीम का 41 साल के बाद एक मेडल (ब्रॉन्ज) जीतना शामिल हैं। इसके साथ ही, महिला हॉकी टीम ने खेलों में अपना बेस्ट चौथा स्थान हासिल किया। 

Source link