फतेहपुर–:
(राजू गोस्वामी जिला प्रभारी फतेहपुर)
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में महिलाओं संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में बाजार / चौराहों / बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों में एंटी रोमियो चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान बिना वजह घूम रहे लड़कों को ब्रीफ किया गया, साथ ही महिलाओं से वार्ता कर उनकी सुरक्षा के संबंध में सुझाव दिए गए व यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधी एप्लीकेशन यूपी 112 / वूमेन पावर लाइन 1090/ यूपी कॉप एप एवं पुलिस मीडिया सेल के बारे में जानकारी देकर जागरूक करते हुए सुरक्षा भावना का एहसास कराया गया




