प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की पहलवान रवि दहिया और कोच से की फोन पर बात, कहा- भारत को आप पर गर्व है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत के फ्रीस्टाइल कुश्ती में पहलवान रवि दहिया टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए डार्क हॉर्स साबित हुए हैं। ओलंपिक शुरू होने से पहले ये कोई नहीं जानता था कि कुश्ती में एक ऐसा पहलवान भी मेडल लाएगा जिससे देश को ना के बराबर उम्मीदें थीं। लेकिन, रवि ने अपने पहले ही ओलंपिक में एक-एक करके सभी पहलवानों को चित्त कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में पिछड़ने के बावजूद रवि ने जोरदार वापसी की और मैच को अपने नाम किय था। हालांकि, फाइनल में रवि  रूस ओलंपिक कमिटी के पहलवान के आगे ढेर हो गए और गोल्ड मेडल पर कब्जा नहीं कर सके। भले ही रवि को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा हो, पर वह टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल लेकर देश लौटेंगे। रवि की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको फोन करके बधाई दी और उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने रवि और उनके कोच अनिल मान से बात की। पीएम ने कहा, ‘भारत को आप पर गर्व है और आपकी ये सफलता पूरे देश को प्रेरित करेगी।’ उन्हें रवि को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी और यह भी कहा कि वह 15 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई  देने को उत्सुक हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओलंपिक जाने वाले सभी खिलाड़ियों को लाल किले पर आमंत्रित किया है। ओलंपिक जाने से पहले भी पीएम ने खिलाड़ियों से बातचीत की थी। 

रवि कुश्ती में भारत के लिए सिल्वर मेडल लाने वाले दूसरे पहलवान हैं। इनसे पहले सुशील कुमार ने 2012 के लंदन ओलंपिक में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। टोक्यो में अब तक भारत ने 5 पदक हासिल कर लिए हैं। 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज के साथ भारत 65 वें स्थान पर काबिज है। टॉप 3 में चीन, अमेरिका और जापान है। चीन 34 गोल्ड सहित 74, अमेरिका 29 गोल्ड सहित 90 और जापान 22 गोल्ड के साथ 46 मेडल जीत चुका है।

Source link