टोक्यो में 12वें दिन ऐसा है भारत का शेड्यूल, महिला हॉकी टीम से देश को पदक की उम्मीद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

टोक्यो ओलंपिक का 12वां दिन भारतीय फैन्स के लिए खुशियों भरा साबित हो सकता है, क्योंकि इस दिन कई खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद रहेगी। इसमें सबसे आगे भारतीय महिला हॉकी टीम और बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के मैच हैं। हॉकी टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुकी है और वह फाइनल में पहुंचकर इसमें और इजाफा करना चाहेगी। हॉकी टीम का ओलंपिक में इससे पहले बेस्ट प्रदर्शन मॉस्को ओलंपिक 1980 में रहा था जब वह छह टीमों में चौथे स्थान पर रही थी। ऐसा ही कुछ हाल लवलीना का भी है। अपने पहले ही ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित कर चुकीं लवलीना अब सिल्वर या गोल्ड पक्का करना चाहेंगी। लवलीना का पदक पिछले नौ वर्षों में भारत का मुक्केबाजी में पहला पदक होगा लेकिन उनका लक्ष्य अब फाइनल में पहुंचना होगा जहां अभी तक कोई भारतीय नहीं पहुंचा है। इसके अलावा भारत को कुश्ती में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। आइए नजर डालते हैं कि बुधवार को भारत का कार्यक्रम (भारतीय समय के अनुसार) किस प्रकार रहेगा।

टोक्यो से वापस भारत लौटने पर पीवी सिंधु और उनके कोच को अनुराग ठाकुर सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने किया सम्मानित

एथलेटिक्स:
नीरज चोपड़ा, पुरुष भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए, सुबह 05:35 बजे।
शिवपाल सिंह, पुरुष भाला फेंक क्वालिफिकेशन ग्रुप बी, सुबह 07:05 बजे।

मुक्केबाजी:
लवलीना बोरगोहेन बनाम बुसेनाज सुरमेनेली (तुर्की) महिलाओं की 69 किग्रा सेमीफाइनल, सुबह 11: 00 बजे।

गोल्फ:
अदिति अशोक और दीक्षा डागर,  महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में पहला दौर, सुबह 04:00 बजे।

हॉकी:
भारत बनाम अर्जेंटीना, महिला टीम सेमीफाइनल, दोपहर 03:30 बजे।

Tokyo Olympics 2020: मेंस हॉकी में सुनहरा सपना टूटा, लेकिन पदक की उम्मीद कायम, एथलेटिक्स में खराब प्रदर्शन

कुश्ती:
रवि कुमार बनाम ऑस्कर टिगरेरोस उरबानो (कोलंबिया), पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, सुबह 08:00 बजे शुरू होने  के बाद चौथा मुकाबला।
अंशु मलिक बनाम इरिना कुराचिकिना (बेलारूस), महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, सुबह 08:00 बजे शुरू होने के बाद पांचवां मुकाबला।
दीपक पूनिया बनाम एकरेकेम एगियोमोर (नाइजीरिया), पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा, सुबह 08:00 बजे शुरू होने के बाद आठवां मुकाबला।

Source link