दिल्ली में नाबालिग से रेप और हत्या के मामले ने पकड़ा तूल, लोगों ने शुरू किया धरना, अब तक 4 लोग गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दिल्ली कैंट इलाके के एक श्मशान घाट में मासूम बच्ची से कथित रेप के बाद हत्या कर परिवार को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार किए जाने का मामला तूल पकड़ने ने लगा है। इस घटना के विरोध में कुछ स्थानीय लोगों ने श्मशान घाट के बाहर धरना देकर आंदोलन शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में आरोपी पुजारी सहित चार लोगों के गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि एक नाबालिग लड़की का उसके माता-पिता की सहमति के बिना रविवार रात ओल्ड नंगल श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मां के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर श्मशान घाट के पुजारी को गिरफ्तार कर लिया था। एफएसएल और क्राइम टीम ने मौके से लिए सैंपल थे।

डीसीपी (साउथ-वेस्ट) इंगित प्रताप सिंह कहा कि घटना परसों की है, हमने मृतक बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। उसने कहा कि उसकी बेटी के साथ रेप हुआ है। हमने एफआईआर में पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और अन्य प्रासंगिक धाराएं जोड़ी हैं। हमने मामले की जांच एसीपी को सौंप दी है। श्मशान घाट में काम करने वाले चार लोग गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली में नाबालिग लड़की के बलात्कार और हत्या के विरोध पर दिल्ली पुलिस के ज्वॉइंट कमिश्नर जसपाल सिंह ने कहा कि इस मामले में आईपीसी, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट की सभी संबंधित धाराओं का इस्तेमाल किया जाएगा। हमने लोगों को आश्वासन दिया है कि हम जल्द से जल्द जांच पूरी करेंगे। मैंने लोगों से आंदोलन खत्म करने की अपील की है। 

संबंधित खबरें

Source link