बिहार——–
जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार
मोतिहारी:कहते हैं प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होती। इसे सच कर दिखाया है पूर्वी चम्पारण जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर श्रीकृष्ण नगर निवासी श्रीमती अर्चना कुमारी एवं श्री रजनीश कुमार के पुत्र कुशाग्र कौशिक कुशाग्र ने। पढ़ाई के प्रारंभिक काल से ही कुशाग्र ने अपने नाम के शाब्दिक अर्थ को चरितार्थ करता चला आ रहा है। किसी भी बच्चे को संस्कारवान बनाने, शिक्षा के प्रति गहरा लगाव पैदा करने में माता पिता का बड़ा योगदान होता है। कुशाग्र बहुत भाग्यशाली है कि उसे मां के रुप में साक्षात सरस्वती मां जैसी माता और पढ़ाई के लिए किसी भी सीमा तक खर्च करनेवाले पिता मिले हैं।
अभी जिसकी चर्चा करने जा रहे हैं वह है राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा जिसमें बाज़ी मारकर कुशाग्र ने न केवल अपने माता-पिता बल्कि जिले का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। 24 जनवरी को स्टेट काॅउन्सिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एण्ड ट्रेनिंग, शिक्षा विभाग,बिहार सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के स्टेज-1 में शामिल होकर उसने अपना परचम लहराया है। सफलता के इस परचम के बाद नेशनल काॅउंसलिंग ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एण्ड ट्रेनिंग शिक्षा विभाग,भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के स्टेज-2 के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल कुशाग्र के माता-पिता,बल्कि शिक्षण संस्थान से जुड़े जिलेवासी, कुशाग्र को शिक्षा ग्रहण करानेवाले उसके विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षकवृन्द,शहर के गणमान्य नागरिक फुले नहीं समा रहे हैं।
आइये चलते हैं कुशाग्र के प्रारंभिक शिक्षा से लेकर अबतक प्राप्त उपलब्धियों की ओर। कुशाग्र की प्रारंभिक शिक्षा मोतिहारी शहर के लब्धप्रतिष्ठित इमैनुएल स्कूल में 10 वीं तक हुई है। 10 वीं की परीक्षा परिणाम आने ही वाली है।
कुशाग्र ने नर्सरी से लेकर 9 वीं स्टैंडर्ड की परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त करता आया है। इसे आगे बढ़ाने में स्कूल के निदेशक-सह-प्रिंसिपल मि० सर्वन के मोथय(MR. SHARVAN K MOTHAY), निजी तौर पर शिक्षा देनेवाले शिक्षक रविभूषण,मैम तुलिका श्रीवास्तवा,शिक्षक सिद्धांत, मोहनिश जी,सतीश टंडन जी के अतिरिक्त स्कूल शिक्षक शशिकांत जी, राजेश जी, मधुबाला मैम आदि का बहुत बड़ा हाथ रहा है।
भारतवर्ष के शिक्षा के क्षेत्र में लब्धप्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों जैसे ALLEN,RESONANCE,FIITJEE,AAKASH,MENTORS EDUSERV,GOAL, JUPITER आदि द्वारा पूर्ण छात्रवृत्ति,नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बीएचयू (सीएचएस) के प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है, निजी विद्यालयों द्वारा आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में जिला में टौपर, अंतरराष्ट्रीय जीके ओलंपियाड परीक्षा में गोल्ड मेडलिस्ट, हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित ओलंपियाड में गोल्ड मेडलिस्ट।
इतनी कम उम्र में इतनी सारी उपलब्धियों को हासिल कर कुशाग्र ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम तो रौशन किया ही है अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने में अग्रसर है।





