एसआई रामप्रसाद एवं एसआई गुलाब सिंह के सेवानिवृत्त होने पर स्टाफ एवं क्षेत्रीय लोगों ने दी भावभीनी विदाई।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एसआई रामप्रसाद एवं एसआई गुलाब सिंह के सेवानिवृत्त होने पर स्टाफ एवं क्षेत्रीय लोगों ने दी भावभीनी विदाई।

बुलंदशहर/डिबाई / दौलतपुर:- चौकी में तैनात एसआई रामप्रसाद और डिबाई कोतवाली में तैनात एसआई गुलाब सिंह को 40 साल पुलिस सेवा में नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। शुक्रवार को डिबाई दौराहे के गायत्री विला गार्डन के परिसर में उनके विदाई समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय जनता ने मिलकर दी विदाई लोगों का कहना है कि एसआई रामप्रसाद सिंह को चौकी दौलतपुर पर तैनात लगभग दो बर्ष पूरे हो गये लेकिन क्षेत्रीय जनता के साथ कभी भी गलत व्यवहार नहीं किया और जनता के साथ अपने परिवार की तरह रहकर दो बर्ष पूरे किये, वही एसआई गुलाब सिंह ने भी जनता से बड़े प्यार व्यवहार के साथ अपना कार्यकाल पूरा किया, डिबाई कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने एसआई रामप्रसाद व एसआई गुलाब सिंह को रामायण की पुस्तक व शॉल ओढ़ाकर दोनों को भावभीनी विदाई दी, वही डिबाई क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व क्षेत्रीय लोगों ने भी फूल माला पहनाकर विदाई दी और कहा कि ऐसे जनता की सेवा करने वाले दरोगा बहुत कम मिलतें हैं।इस कार्यक्रम में डिबाई कोतवाली एवं दौलतपुर चौकी इंचार्ज रुस्तम सिंह मय समस्त स्टाफ व क्षेत्रीय ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय सभ्रांत लोग मौजूद रहे