भारत का टोक्यो ओलंपिक में प्रदर्शन अब तक बहुत खास नहीं रहा है। ओलंपिक शुरू होने के बाद दूसरे दिन वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारत के हाथ अब तक कोई पदक नहीं लगा है। बुधवार को भारतीय महिला मुक्केबाज पूजा कुमारी 75 किग्रा वर्ग में और तीरंदाजी में दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। इन दोनों से भारत को मेडल की उम्मीद है। इसके अलावा महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भारतीयों को निराश नहीं किया। सिंधु ने हांगकांग की चीयूंग नगन यी को 21-9, 21-16 से मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। हॉकी में भारतीय महिला टीम को अपने पूल ए मैच में ग्रेट ब्रिटेन से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। आइए नजर डालते हैं कि टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन यानी गुरुवार को भारत का कार्यक्रम किस प्रकार रहेगा।
Tokyo Olympics 2020: बॉक्सर पूजा रानी क्वार्टर फाइनल में पहुंची, मेडल से बस एक कदम दूर
तीरंदाजी:
अतनु दास बनाम देंग यू चेंग (चीनी ताइपै), मेंस इंडिविजुएल अंतिम 32 एलिमिनेशन मैच, सुबह 7.30 से।
बैडमिंटन:
पीवी सिंधु बनाम मिया ब्लिचफेल्ट (डेनमार्क), महिला सिंगल्स अंतिम 16, सुबह 6 . 15 से।
मुक्केबाजी:
सतीश कुमार बनाम रिकार्डो ब्राउन (जमैका), मेंस प्लस 91 किलो अंतिम 16 ,सुबह 8.15 से।
एमसी मैरीकॉम बनाम इंग्रिट लोरेना वालेंशिया (कोलंबिया), महिला 51 किलो अंतिम 16, दोपहर 3.35 से।
घुड़सवारी:
फौवाद मिर्जा, सुबह छह बजे से।
गोल्फ:
अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने, पुरूषों का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले , सुबह 4 बजे से।
हॉकी:
भारत बनाम अर्जेंटीना, मेंस पूल ए मैच, सुबह छह बजे से।
नौकायन:
अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह, पुरूषों का लाइटवेट डबल स्क्ल्स (क्लासीफिकेशन) सुबह 5.20 से।
Tokyo Olympics 2020: टोक्यो में बुधवार को कोरोना वायरस के 3,177 मामले सामने आए, टूटा रिकॉर्ड
सेलिंग:
केसी गणपति और वरुण ठक्कर, पुरूषों की स्किफ।
नेत्रा कुमानन, महिलाओं की लेसर रेडियल रेस।
विष्णु सरवनन, पुरूषों की लेसर रेस।
निशानेबाजी:
राही सरनोबत और मनु भाकर, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन।




