पटना के एक गैरेज से बरामद हुई 11 कार और 2 बाइक पुलिस को तलाश है उसके मालिकों की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार———

जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार

पटना: मिली जानकारी के अनुसार पटना पुलिस 11 कार और 2 बाइक के मालिकों की तलाश बड़े जोर शोर से कर रही है। मामला है पटना के एक गैरेज का जहां से उपरोक्त सभी गाड़ियां पटना पुलिस ने बरामद की है।
अमूमन देखा जाता है कि गाड़ी की खोज गाड़ी मालिक करते हैं, लेकिन यहां तो उल्टी गंगा बह रही है। गाड़ी मालिक की तलाश पुलिस कर रही है। दरअसल 21 जुलाई को पटना और वैशाली पुलिस की संयुक्त टीम ने पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ रोड में स्थित एक गैरेज में छापामारी की। यहां से पुलिस ने 11 कार और 2 बाइक बरामद की। राजीवनगर थाना के थानाध्यक्ष सरोज कुमार द्वारा बताया गया कि पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरप्रदेश से वाहन चोरी की सूचना मिलने के बाद पटना में छापामारी की गई और गाड़ीयों को पकड़ा गया।
अब पुलिस गाड़ी मालिकों की तलाश में जुट गई है। पुलिस राज्य परिवहन विभाग की मदद भी ले रही है ताकि गाड़ी के मालिक का पता लग सके।
उम्मीद जताई जा रही है कि कार/बाइक चोरों के गिरोह का पता चलने पर और भी चोरी किये गये गाड़ियों का पता चल सकता है। पुलिस आवश्यक छानबीन में जुटी हुई है।