LIVE Tokyo Olympics Day-2: दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों से पदक की आस, ऐसा है शेड्यूल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खतरनाक कोरोना वायरस की बाधाओं के बीच 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो गई है। पहले दिन देश को तीरंदाजी में निराशा हाथ लगी, लेकिन आज ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी कई स्पर्धाओं में भाग लेते नजर आएंगे, जिसमें मेडल मैच भी शामिल हैं। आज की शुरुआत 10 मीटर एयर राइफल के क्वालिफिकेशन राउंड से हुई, जिसमें अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालवरिन हिस्सा ले रही हैं। दुनिया के सबसे बड़े खेल इवेंट ओलंपिक में इस बार 204 देशों के 11,000 से ज्यादा एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। भारत की ओर से इस बार 127 एथलीट्स ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।

LIVE UPDATES:

06:00 AM: महिला के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन मुकाबले में अपूर्वी चंदेला के 40 शॉट्स के बाद 416.1 अंक हैं और वे 27वें नंबर पर हैं।

05:42 AM: महिला के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन मुकाबले में इलावेनिल वालारिवन की तीसरी सीरीज पूरी हो गई है और वे इस समय  260.8 अंक के साथ 15वें पोजीशन पर हैं।

05:35 AM: इलावेनिल दूसरी सीरीज में केवल 104.0 का स्कोर बनाने में सफल रहीं। वे 208.3 के कुल स्कोर के साथ फिलहाल 24वें स्थान पर हैं।

05:25 AM: अपूर्वी ने अपने पहली सीरीज में 104.5 का स्कोर हासिल किया है. वह फिलहाल 20वें स्थान पर हैं।

05:10 AM: इस इवेंट की पहली सीरीज में अपूर्वी और इलावेनिल ने सधी शुरुआत की है। इलावेनिल ने 10 शॉट की पहली सीरीज में 104.3 अंक बटोरे हैं और वह फिलहाल 24वें स्थान पर हैं।

04:55 AM: टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन सुबह 5 बजे महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवन हिस्सा लेंगे।

Source link