विधानसभा में विधायकों की पीटाई मामले में कार्रवाई दो पुलिसकर्मी निलंबित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार——-

जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में विधानसभा के अन्दर विधायकों के पीटाई का मामला काफी चर्चित हुआ था। नेताप्रतिपक्ष ने विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखकर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। साथ ही कहा था कि विपक्षी विधायक पिछली घटना से विधानसभा में जाना नहीं चाह रहे हैं। क्योंकि उन्हें डर है उस तरह की घटना फिर से घटने की।
विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष के पत्र का उत्तर देते हुए कहा था कि विधायक निश्चिंत होकर विधानसभा आयें। उनके साथ कोई बुरा व्यवहार नहीं होगा। विधायक जनप्रतिनिधि होते हैं। जनता से जुड़ी समस्याओं को उठाने का एकमात्र मंच विधानसभा ही है।
ऐसे में उन्हें डरने की जरा भी आवश्यकता नहीं है।
मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने बड़ी कार्रवाई की है। विपक्षी विधायकों की पीटाई करनेवाले दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि सीसीटीवी फुटेज में जो पुलिस कर्मी विधायकों की पीटाई करते नजर आये हैं उन पर भी कार्रवाई की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया है कि विडीयो फुटेज में दो पुलिसकर्मी विधायकों की पीटाई करते नजर आये हैं और दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड किये गये पुलिस कर्मी का नाम शेषनाथ प्रसाद और रंजीत कुमार है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि 23 मार्च 2021 को एक खास विधेयक पर विरोध किया गया। विपक्षी विधायकों द्वारा अमर्यादित व्यवहार किया गया। यहां तक कि विधानसभा अध्यक्ष के गेट को बंद कर दिया गया। इसी के चलते मार्शल के रूप में अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। स्पीकर विजय सिन्हा का कहना है कि अतिरिक्त पुलिस बल हमेशा बुलाये जाते हैं। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है।
स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जो सदस्य बेले में थे उन्हें ससम्मान बाहर करने का आदेश दिया गया था। स्पीकर का चैम्बर बंद था इस कारण वे बाहर की तस्वीर नहीं देख पाये। बाद में सीसीटीवी फुटेज और मिडिया फुटेज देखने पता चला कि व्हाइट लाईन के बाहर एक सदस्य की पीटाई की जा रही थी जो बिल्कुल गलत था। इसी के आलोक में डीजीपी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *