केंद्र सरकार की तरफ से संसद में यह दावा किया गया कि कोरोना की दूसरी वेव में देश के अंदर ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद अब एक-एक कर कई राज्य केंद्र सरकार के सुर में सुर मिलाते दिख रहे हैं। तमिलनाडु ने जहां मंगलवार को ही यह एलान कर दिया था कि उनके राज्य में ऑक्सीजन की किल्लत से कोई जान नहीं गई तो वहीं अब मध्य प्रदेश और बिहार ने भी यही दावा किया है कि ऑक्सीजन की कमी ने उनके राज्यों में किसी की जान नहीं ली।
तमिलनाडु स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्ण ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘राज्य में कोई मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। हमने सरकारी और निजी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन आपूर्ति रखी। ऑक्सीजन सप्लाई के लिए एक अलग से टीम है।’ तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमणियम ने भी कहा यही दावा किया और कहा कि उन्हें केंद्र से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिली थी और इसलिए राज्य में ऑक्सीजन को लेकर कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ा।
There are no deaths due to oxygen shortage in Tamil Nadu. CM has worked on a war footing to prevent this. When we faced lack of oxygen, we came in touch with the Centre at once and procured oxygen from them. So we didn’t face big effects here: TN Health Minister M. Subramaniam pic.twitter.com/0lDOtP2v10
— ANI (@ANI) July 21, 2021
मध्य प्रदेश के मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर विश्वास सारंग ने भी कहा कि उनके राज्य में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है।
No deaths took place due to lack of oxygen in our State. Union Health Min stated the same in Rajya Sabha. Even in Tamil Nadu, the health minister voiced the same opinion: Vishwas Sarang, Madhya Pradesh Medical Education Min on Centre saying ‘no deaths due to lack of oxygen’ pic.twitter.com/akSenWlO0q
— ANI (@ANI) July 21, 2021
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी कहा, ‘दूसरी लहर के दौरान हमने दबाव के बावजूद बेहतर प्रबंधन किए। हमें केंद्र का सहयोग मिला और हमें मिलने वाले ऑक्सीजन की मात्रा में भी इजाफा किया गया। हमने सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन दिया। कांग्रेस लोगों की मदद नहीं करना चाहती। वे सिर्फ संसद में मुद्दे उठाती है।’
During 2nd wave, we made arrangements while fighting pressures. We received the Centre’s support &oxygen allocation was increased. We facilitated oxygen in all hospitals. Congress doesn’t want to help people.They only raise issues during Parliament: Bihar Health Min Mangal Pandey pic.twitter.com/Zb5uFvO8W2
— ANI (@ANI) July 21, 2021
मंगलवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में केंद्र सरकार ने यह जानकारी दी थी कि देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं हुई है।




