Tokyo Olympic: दीपिका कुमारी, पीवी सिंधु समेत भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए शुरू की प्रैक्टिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। भारत का पहला दल सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार को ओलंपिक विलेज पहुंचा था। बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु, तीरंदाज दीपिका कुमारी, समेत कई खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस में हिस्सा लिया। भारत की तरफ से इस बार 228 सदस्यीय दल ओलंपिक में भाग लेगा, जिसमें 119 खिलाड़ी शामिल हें। 

कोको गॉफ हुईं कोरोना पॉजिटिव, टोक्यो ओलंपिक से नाम लिया वापस

तीरंदाजी युगल अतनु और दीपिका ने सुबह युमेनोशिमा पार्क में अभ्यास किया जबकि साथियान और शरत कमल ने भी ओलंपिक पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए तैयारियां शुरू की। जिम्नास्ट प्रणति ने भी कोच लक्ष्मण मनोहर शर्मा की देखरेख में आज सुबह प्रैक्टिस शुरू की। बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु और प्रणीत ने एक ही कोच पार्क ताइ सुंग की देखरेख में प्रैक्टिस की, जबकि चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी की डबल्स जोड़ी अपने कोच मैथियास बो के साथ कोर्ट पर पहुंची। 

जॉन सीना का हुआ WWE में कमबैक, कुछ ऐसा था रोमन रेन्स का रिएक्शन- VIDEO

वी सरवनन सहित नौकायन दल के खिलाड़ियों ने रविवार से ही प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। सरवनन (पुरुष लेजर वर्ग) के अलावा नेत्र कुमानन, केसी गणपति और वरुण ठक्कर सभी पिछले हफ्ते यहां पहुंच गए थे। वह टोक्यो खेलों में नौकायन स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। शनिवार को टोक्यो पहुंचने वाले रोवर्स अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने भी हेड नेशनल कोच इस्माइल बेग की देखरेख में रविवार को सी फोरेस्ट वाटरवे में अपने पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। ये दोनों पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे। भारत का 15 सदस्यीय निशानेबाजी दल भी सोमवार को शूटिंग रेज पर गया। आयोजन कमिटी ने पहले जो दिशा-निर्देश तय किए थे उनके अनुसार भारत से जाने वाले खिलाड़ियों को तीन दिन के अनिवार्य क्वारंटाइन पर रहना था लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया जिससे खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली। 

संबंधित खबरें

Source link