एआईआईएमएस द्वारा सनसनी खेज खुलासा कोरोना से ठीक हुए मरीजों का बढ़ रहा बेतहाशा ब्लड शुगर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार—

जे.पी.श्रीवास्तव, बिहार

पटना: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार AIIMS द्वारा किए गये सर्वेक्षण से यह पता लगा है कि कोरोना महामारी के दूसरी लहर के दौरान संक्रमित हुए मरीजों में ब्लड शुगर के स्तर में असामान्य वृद्धि पाई गई है।
पटना में एम्स द्वारा टेलिफोनिक सर्वे किया गया। इसमें वैसे व्यक्तियों को काल किया गया जिनका कोविड-19 का इलाज किया गया था। तकरीबन ऐसे 3000 लोगों को काॅल किया गया था जो कोविड बीमारी से ठीक हो चुके थे। एम्स द्वारा उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया था।
एम्स के डॉक्टर अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि जब उन्होंने कोविड से ठीक हुए रोगियों से भूख और थकान के बारे में पूछा । इसके साथ हीं लगभग 11 स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न उनसे डाॅक्टर अनिल कुमार ने पूछा और उनका बयान रिकॉर्ड किया।
जैसा कि बताया गया है कि सर्वेक्षण का उद्देश्य ठीक हुये रोगियों को उनके आहार और उचित व्यायाम के बारे में सलाह देना भी था जिससे लम्बे समय तक वे निरोग रह सकें। सूचनानुसार जिन 3000 लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया था उनमें से 480 लोगों ने बताया कि उनके ब्लड शुगर का लेवल बढ़ गया है,840 लोगों ने बताया कि कोविड से ठीक होने के बाद उन्हें कमजोरी महसूस हो रही है। 636 लोगों ने थकान होने की सूचना दी।माइनर एम्प्यूटेशन के एक केस का पता चला।
474 लोगों ने खांसी,150 लोगों ने सांस लेने में समस्या,10 लोगों ने गैंग्रीन,210 लोगों ने उच्च रक्तचाप,5 लोगों ने ब्लैक फंगस,120 लोगों ने चिंता या धड़कन की बात बताई।
बताते चलें कि कोरोनावायरस के प्रभाव का वैज्ञानिकों और डॉक्टरों द्वारा गहराई के साथ निगरानी किया जा रहा है जिससे लाॅन्ग कोविड के नाम से जाना जाता है। वैसे न केवल भारत बल्कि दुनिया भर से खबरें आ रही है जिसमें कोरोना संक्रमण का निगेटिव टेस्ट आने के बाद भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *