टोक्यो ओलंपिक: भारतीय दल का पहला जत्था 17 जुलाई को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए होगा रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

टोक्यो ओलंपिक के लिए पहला भारतीय दल 17 जुलाई को भारत से रवाना होगा। खेल प्रोटोकॉल के मुताबिक एथलीट अपने इवेंट से केवल पांच दिन पहले ही टोक्यो में प्रवेश कर सकते हैं। जापान की राजधानी टोक्यो में ओलिंपिक खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच आयोजित होने वाले हैं। पिछले साल कोरोना की वजह से इन्हें स्थगित करना पड़ा था। इस साल कोरोना की वजह से दर्शकों को जिन स्थानों पर ओलंपिक हो रहे हैं, वहां आने की इजाजत नहीं होगी। 

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) केअध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने गुरुवार को बताया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल 17 जुलाई को टोक्यो रवाना होगा।  आईओए इससे तीन दिन पहले 14 जुलाई को अपने खिलाड़ियों को टोक्यो भेजना चाहता था लेकिन खेलों के आयोजकों ने उनका आग्रह स्वीकार नहीं किया जिस पर आईओए प्रमुख ने निराशा व्यक्त की।  टोक्यो पहुंचने पर सभी एथलीटों और अधिकारियों को तीन दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना होगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा था कि कोविड-19 महामारी ने कुछ हद तक भारतीय एथलीटों की खेलों की तैयारी को प्रभावित किया है। भारतीय दल में 120 से अधिक सदस्य शामिल हैं।

भारत के 115 खिलाड़ियों ने अब तक 18 खेलों में क्वालीफाई किया है।  आयोजकों ने गुरुवार को फैसला लिया कि टोक्यो ओलंपिक 2020 बिना दर्शको के आयोजित होंगे। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक शुरू होने से दो सप्ताह पहले गुरुवार को जापान सरकार ने टोक्यों में आपातकाल का ऐलान किया।  जापान की राजधानी टोक्यों में लगातार कोराना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना के अधिक खतरनाक डेल्टा वेरिएंट के प्रसार ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।

बिना दर्शकों के आयोजित होंगे टोक्यो ओलंपिक, आयोजकों ने कोराना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया फैसला

Source link