सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग एक गुरुद्वारे के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपने सिख पोशाक को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, कार्यक्रम के दौरान सीन लूंग सफेद रंग की पगड़ी पहने हुए नजर आए हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने पंजाबी समुदाय के लोगों को ‘सत श्री अकाल’ बोलकर बधाई भी दी।
गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीन लूंग ने कोरोना वायरस के बाद पैदा हुए हालात में योगदान को लेकर सिख समुदाय की तारीफ भी की। कार्यक्रम के दौरान सिख समुदाय को संबोधितकरते हुए लूंग पगड़ी के साथ-साथ सफेद कुर्ता भी पहने हुए थे। लूंग ने कहा कि गुरुद्वारे के सदस्यों ने इस कठिन समय में जरूरतमंदों की बिना उसका धर्म, जाति, पृष्ठभूमि देखे उनकी मदद की।
Delighted to attend the inauguration of Silat Road Sikh Temple today after a prolonged renovation during the pandemic. Congratulations to the Sikh community on this momentous occasion! – LHL https://t.co/jH6Bkowe21 pic.twitter.com/XLQHatFeeE
— leehsienloong (@leehsienloong) July 3, 2021
सिंगापुर के प्रधानमंत्री के सिख पोशाक की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री के पगड़ी की चर्चा हो रही है। सिंगापुर में भारतीय दूतावास ने भी प्रधानमंत्री सीन लूंग की कुछ तस्वीर शेयर की है। वहीं, गुरुद्वारा ने भक्तों के लिए सभाओं की लाइव स्ट्रीमिंग सेवाएं शुरू की। इसके साथ-साथ समुदाय के लोगों की भलाई के लिए ‘प्रोजेक्ट अकाल’ नामक एक टास्क फोर्स का गठन किया है।




