छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर एमसी मैरीकॉम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह इस साल जापान के टोक्यो शहर में होने वाले ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। इसके अलावा पहलवान बजरंग पूनिया को समापन समारोह में भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है। इस बात की सूचना भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने दी है।
Boxer MC Mary Kom & hockey player Manpreet Singh to be flag bearers of Indian contingent at Tokyo Olympics opening ceremony; wrestler Bajrang Punia to be flag bearer of the contingent at the closing ceremony
(file photos) pic.twitter.com/dciT4EBS0U
— ANI (@ANI) July 5, 2021
अपने खिलाफ लगे दो साल के बैन को चुनौती देंगे पहलवान सुमित मलिक
टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन इस महीने 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जबकि इसका समापन 8 अगस्त को होगा। ओलंपिक के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब भारत की तरफ से दो ध्वजवाहक होंगे। ऐसा लैंगिक समानता को आश्नस्त करने के लिए किया गया है। आईओए ने इस संबंध में खेलों की आयोजन समिति को अपने डिसीजन से अवगत करा दिया है। 2016 में हुए पिछले ओलंपिक खेलों में देश के एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा ध्वजवाहक थे।
कोरोना वायरस की वजह से एक साल के लिए टले थे ओलंपिक गेम्स
जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक गेम्स वैसे तो पिछले साल 3 जुलाई से आठ अगस्त के बीच खेले जाने थे, लेकिन कोरोना वायरस के कहर की वजह से इनको एक साल के लिए टालना पड़ा। ओलंपिक गेम्स शुरू होने से पहले कई सर्वे हो चुके हैं, जिसमें अधिकतर लोगों ने लोगों की सुरक्षा की वजह से इन खेलों को रद्द करने की मांग की है।
टोक्यो ओलंपिक: IOC ने टीमों को वैकल्पिक खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा बनाने की परमिशन दी




