असिस्टेंट कोच ने कहा, भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में मेडल की प्रबल दावेदार है 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सेंटर फॉरवर्ड और मौजूदा असिस्टेंट कोच शिवेंद्र सिंह का मानना है कि टीम दुनिया की सबसे फिट टीमों में से एक है और टोक्यो ओलंपिक में वह मेडल जीतने की प्रबल दावेदार होगी। टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन इस महीने 23 जुलाई से शुरू होगा। टोक्यो ओलंपिक के लिए इस बार भारत की मेंस और विमेंस दोनों टीमों ने क्वालीफाई किया है। 

हॉकी इंडिया की ओर से जारी एक बयान में शिवेंद्र ने कहा, ‘हमारा ध्यान रफ्तार, पैनापन, कौशल और फिटनेस पर है ताकि टोक्यो में पहुंचने पर टीम अपनी बेस्ट फॉर्म में रहे। हम खिलाड़ियों के मैदान पर पोजिशन के अनुसार ही अभ्यास पर फॉक्स कर रहे हैं। स्ट्राइकर ‘डी  के भीतर के प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे हैं। मुझे इन खिलाड़ियों की काबिलियत पर भरोसा है और मुझे यकीन है कि यह दुनिया की सबसे फिट टीमों में से एक है। हम ओलंपिक में मेडल के प्रबल दावेदार होंगे।’ 

वर्ल्ड रैंकिंग में भारतीय पुरुष हॉकी चौथे और महिला टीम 10वें नंबर पर काबिज

शिवेंद्र ने कहा कि उन्हें कोच की नई भूमिका में ढलने में समय लगा लेकिन अब वह इसका पूरा मजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ शुरू में यह थोड़ा अजीब था क्योंकि में इतने लंबे समय तक खिलाड़ी ही था, लेकिन मुझे इस भूमिका में ढलने में एक सप्ताह ही लगा। बाकी कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। अब मुझे अपने काम में इतना मजा आ रहा है कि अधिकांश समय मैदान पर ही गुजारना चाहता हूं।’

संबंधित खबरें

Source link