फीफा (फुटबॉल संघों का अंतरराष्ट्रीय महासंघ) जनवरी से 2022 विश्व कप के लिए टिकटों की बिक्री शुरू करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन उसे दर्शकों के लिए कोरोना वायरस के टीके को अनिवार्य किए जाने से संबंधित स्पष्ट फैसले का इंतजार है। विश्व फुटबॉल के शासी निकाय को पिछले सप्ताहांत में टीकाकरण की आवश्यकता के बारे में पता चला था।
टोक्यो ओलंपिक के लिए मनप्रीत बने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान, बीरेंद्र और हरमनप्रीत होंगे उप-कप्तान
यहां कतर के प्रधानमंत्री शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्दुलअजीज अल थानी ने सरकारी मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की। फीफा हालांकि टीकाकरण को अनिवार्य किए जाने की योजना पर कुछ नहीं कहेगा, लेकिन वह हजारों की संख्या में विदेशों से आने वाले फैन्स के टीकाकरण से जुड़े लॉजिस्टिक पर चर्चा करेगा।
अनिर्बान लाहिड़ी का कमाल, टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
फीफा ने अपने बयान में बताया, ‘फीफा कतर विश्व कप 2022 के लिए टिकटों की बिक्री शुरू होने से पहले इस मामले में उचित समय पर अधिक विवरण प्रदान किया जाएगा, जो वर्तमान में जनवरी 2022 के लिए निर्धारित है।’ शेख खालिद ने कहा था कि वह कतर आने वाले ऐसे फैन्स के लिए 10 लाख टीके के डोज का इंतजाम करने की कोशिश कर रहे है जिन्होंने टीका नहीं लिया है।




