करिश्माई कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जोरदार खेल के दम पर पुर्तगाल टीम ने यूरो कप 2020 के अपने पहले मैच में हंगरी को 3-0 से हरा दिया। दोनों टीमें हाफ टाइम तक 0-0 से बराबरी पर थीं। बाद में रोनाल्डो ने टीम के लिए दो जोरदार गोल दागते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई। टीम के लिए सबसे पहला गोल 84वें मिनट में राफेल गुरेरा ने किया और पुर्तगाल को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद रोनाल्डो ने 5 मिनट के भीतर दो गोल दागे। आइए नजर डालते हैं रोनाल्डो के इस मैच में बनाए कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड्स पर-
अफगानिस्तान को ड्रॉ पर रोककर भारत एशियाई कप के क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में
-इन दो गोल के साथ ही रोनाल्डो टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले फ्रांस के माइलक प्लातिनी और खुद रोनाल्डो संयुक्त रूप से 9-9 गोल के साथ टॉप पर थे।
-रोनाल्डो जैसे ही इस मैच में खेलने उतरे, वैसे ही उनके नाम सर्वाधिक पांच यूरो कप टूर्नामेंट में खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इससे पहले कई खिलाड़ियों ने 4 यूरो कप में भाग लिया था, लेकिन 5 टूर्नामेंट खेलने वाले रोनाल्डो अकेले खिलाड़ी हैं।
– पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो के नाम पांच यूरो कप में गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने 2004, 2008, 2012 और 2016 यूरो कप में भी गोल दागे थे। रोनाल्डो पुर्तगाल के सबसे ज्यादा गोल (106) करने वाले खिलाड़ी भी हैं।
-रोनाल्डो यूरो कप में एक मैच में 2 या इससे ज्यादा गोल करने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए। हंगरी के खिलाफ मैच वाले दिन रोनाल्डो की उम्र 36 साल 130 दिन रही। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूक्रेन के आंद्रे श्वेचेंको के नाम था।
कोविड योद्धाओं के लिए टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतना चाहती हैं रानी रामपाल




