समाजसेवी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के सौजन्य से रिजर्व पुलिस लाइन में ओपेन जिम की हुई शुरुआत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाजसेवी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के सौजन्य से रिजर्व पुलिस लाइन में ओपेन जिम की हुई शुरुआत

पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने किया ओपेन जिम का उद्घाटन

रिपोर्ट राजा बाबू गोस्वामी मंडल ब्यूरो

बलरामपुर । रिजर्व पुलिस लाइन्स बलरामपुर में ओपेन जिम का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र डा. राकेश सिंह के द्वारा किया गया । एसएससी ग्रुप आफ कम्पनीज के एमडी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के सौजन्य जनपद के पुलिस रिजर्व लाइन्स में पुलिस कर्मियों के स्वस्थ जीवन शैली हेतु ओपेन जिम स्थापित किया गया है जिसका उद्घाटन आज 13 जून को जिलाधिकारी बलरामपुर श्रीमती श्रुति की उपस्थिति में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल एंव समाजसेवी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा क्षेत्राधिकारी लाइन कुंवर प्रभात सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर वरुण मिश्रा,प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित आदि अधिकारी बंधु व पुलिसकर्मी उपस्थिति रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *