बारबोरा क्रेजीकोवा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अनास्तासिया पावलीयुचेंकोवा को फाइनल में हराकर महिला सिंगल्स फ्रेंच ओपन 2021 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। क्रेजीकोवा के करियर का यह पांचवां खिताब है। पिछले पांच साल में रोलां गैरों पर खिताब जीतने वाली वह तीसरी गैर वरीय खिलाड़ी हैं। फ्रेंच ओपन महिला वर्ग में लगातार छठी बार कोई नई चैम्पियन मिली है। क्रेजसिकोवा ने अनास्तासिया को 6-1, 2-6, 6-4 से शिकस्त दी। क्रेजसिकोवा ने पहले सेट को बेहद आसानी से अपने नाम किया, लेकिन अनास्तासिया ने वापसी करते दूसरे सेट जीता। हालांकि, क्रेजसिकोवा ने तीसरे सेट में अनास्तसिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और सेट जीतकर मैच को अपने नाम कर लिया।
????????Land of Opportunity????????
Garbine Muguruza
Jelena Ostapenko
Simona Halep
Ashleigh Barty
Iga Swiatek
Barbora Krejcikova6️⃣ years, 6️⃣ first-time major champions at #RolandGarros pic.twitter.com/BnPmi8rpzo
— Roland-Garros (@rolandgarros) June 12, 2021
क्रेजिसिकोवा ने पाव्ल्युचेंकोवा को एक घंटे 58 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 2-6, 6-4 से पराजित कर पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया । वह अब साल 2000 के बाद दोहरा खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने की कोशिश में होंगी। उस समय मैरी पियर्स ने महिला एकल और युगल दोनों खिताब जीते थे । क्रेजीकोवा और कैटेरिया सिनियाकोवा पहले ही दो ग्रैडस्लैम युगल खिताब जीत चुकी हैं और अब उन्हें फाइनल खेलना है। क्रेजसिकोवा ने सेमीफाइनल मैच में मारिया सकारी को शिकस्त देकर महिला सिंगल्स फाइनल का अपना टिकट कटवाया था।
गीता फोगाट को महारानी’ वेब सीरीज में नजर आई खुद की झलक, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कही ये बात
अनास्ताासिया के कैरियर का यह पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल था । दूसरे सेट में उन्हें बायें पैर में चोट का उपचार कराना पड़ा। दूसरी वरीयता प्राप्त और चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका ने एक मैच के बाद मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर नाम वापस ले लिया था । मीडिया से बातचीत की अनिवार्यता को लेकर उनकी अधिकारियों से ठन गई थी। नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी को बाएं कूल्हे में चोट के कारण दूसरे दौर से बाहर होना पड़ा। सेरेना विलियम्स चौथे दौर में और गत चैम्पियन इगा स्वियातेक क्वार्टर फाइनल में हार गई थीं।




