फुटबॉल का ‘मिनी वर्ल्ड कप’ कहा जाने वाला यूरो कप 2020 का आगाज हो गया है। इटली की राजधानी रोम में खेले गए उद्घाटन मैच में मेजबान इटली ने तुर्की को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट की बेहतरीन शुरुआत की है। टीम के लिए स्टार स्ट्राइकर सिरो इमोबिल और इन्सिग्ने ने 2 शानदार गोल किए। वहीं, तुर्की के मेरिया देमिराल ने एक आत्मघाती गोल किया। हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा था। इसी के साथ इटली ने रोम में किसी मेजर टूर्नामेंट में न हारने के अपने रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा।
Euro Cup 2020: स्पेन को दोनों संक्रमित खिलाड़ियों के यूरो में खेलने की उम्मीद
इटली की टीम यूरो कप में अपने पिछले 9 ओपनिंग ग्रुप स्टेज मैच में से सिर्फ 1 मैच हारी है। वहीं, तुर्की इस टूर्नामेंट में अपने पिछले 5 ओपनिंग ग्रुप स्टेज मैच हार चुकी है। इटली की टीम ने पहली बार यूरो कप में 2 से ज्यादा गोल दागे हैं। इससे पहले 38 मैच में टीम एक मैच में 2 से ज्यादा गोल नहीं कर पाई थी। इटली के नाम टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच ड्रॉ कराने का भी रिकॉर्ड है।
भारत में जानिए कहां देख सकेंगे यूरो कप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट
मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे 16 हजार दर्शक
पिछले एक साल में जितने भी फुटबॉल मैच खेले गए हैं, उनमें अधिकतर या तो खाली स्टेडियम में खेले गए हैं या बहुत कम दर्शकों के साथ खेले गए हैं। शनिवार को इटली और तुर्की के बीच खेले गए मैच के दौरान स्टेडियम में 16 हजार से ज्यादा फैन्स मौजूद थे। पिछले साल आयोजक इस टूर्नामेंट को कोरोना वायरस की वजह से स्थगित करने के लिए मजबूर हुए थे। इसलिए इस साल भी यह टूर्नामेंट यूरो कप 2020 के नाम से ही खेला जाएगा। इस साल टूर्नामेंट में कुल 51 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 11 जुलाई को लंदन में खेला जाएगा।




