French open 2021: एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे स्टेफानोस सितसिपास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

फ्रेंच ओपन 2021 के सेमीफाइनल मुकाबले में ग्रीस के खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। सितसिपास पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। उन्होंने ज्वेरेव को फाइनल मुकाबले में 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 से शिकस्त दी। सितसिपास का फाइनल में मुकाबला नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा। 

पौलेंड ओपन से हटीं अंशु मलिक, बुखार आने के बाद हुआ कोविड-19 का टेस्ट

फ्रेंच ओपन के पहले सेमीफाइनल में सितसिपास ने ज्वेरेव को तीन घंटे 37 मिनट तक चले कड़े संघर्ष में मात दी और इस साल अपना रिकॉर्ड 39-8 पहुंचा दिया। सितसिपास ग्रीस की तरफ से किसी भी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी हैं। सितसिपास ने मैच की शुरुआत अच्छी की और पहले दो सेटों को अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद जर्मनी के एलेक्जेंडर ने जबरदस्त वापसी की और अगले दो सेट जीत लिए। सितसिपास ने पांचवें सेट में बेहतरीन खेल दिखाया और सेट को 6-3 से अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल मैच को जीत लिया। इस मैच से पहले सितसिपास का रिकॉर्ड सेमीफाइनल मुकाबले में कोई खास नहीं रहा था, लेकिन वह आज बेहतरीन लय में नजर आए। 

Source link