फ्रेंच ओपन: मारिया सक्कारी ने डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्विटेक को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यूनान की मारिया सक्कारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को पिछली चैंपियन और इस बार आठवीं सीड पोलैंड की इगा स्विटेक को 6-4, 6-4 से हराकर वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली। 17वीं सीड सक्कारी का सेमीफाइनल में गैर वरीय चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा से मुकाबला होगा जिन्होंने एक अन्य क्वार्टरफाइनल में एक घंटे 50 मिनट तक चले संघर्ष में 24वीं सीड अमेरिका की कोको गॉफ को 7-6 (8-6), 6-3 से पराजित कर अंतिम चार में जगह बनायी।

सक्कारी ने इस जीत के साथस्विटेक का रोलां गैरों में 11 मैचों से चले आ रहे विजय रथ को रोक दिया। उनकी जीत से फ्रेंच ओपन को न केवल नया पहली बार का ग्रैंड स्लेम चैंपियन मिलेगा बल्कि फ़ाइनल में दो पहली बार पहुंचने वाले खिलाड़ी भिड़ेंगे। सक्कारी अब यूनान को पहला महिला ग्रैंड स्लेम खिताब दिलाने से मात्र दो जीत दूर रह  गयी हैं।  विजेता ट्रॉफी उन्हें रैंकिंग में टॉप 10 में भी पहुंचा सकती है। दो दिन पहले सक्कारी यूनान की पहली एकल ग्रैंड स्लेम सिंगल क्वार्टर फाइनलिस्ट बनी थीं जब उन्होंने दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी सोफिया केनिन को हराया था। 

French Open 2021: सिटसिपास ने मेदवेदेव को हराया, सेमीफाइनल में जेवरेव से भिड़ेंगे

क्वार्टरफाइनल में सक्कारी ने स्विटेक को एक घंटे 35 मिनट में लुढ़काकर पिछले साल की दोनों फाइनलिस्ट को एक के बाद एक टूनार्मेंट से ही बाहर कर दिया। गुरुवार को सेमीफाइनल में सक्कारी का सामना वर्ल्ड में 33 वें नंबर की खिलाड़ी क्रेजिकोवा से होगा जिन्होंने दिन के पहले क्वार्टरफाइनल में अमेरिका की कोको गॉफ को लगातार सेटों में हराया। क्रेजिकोवा ने सक्कारी से अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं जिनमें इस साल दुबई की जीत शामिल है।

क्रेजिकोवा ने पहला सेट पांच सेट अंक बचाने के बाद जीता। दूसरे सेट में क्रेजिकोवा ने 5-० की बढ़त बनायी लेकिन गॉफ ने वापसी करने की कोशिश की जबकि क्रेजिकोवा ने छह मैच अंक बचाते हुए जीत हासिल की और सेमीफाइनल में स्थान बनाया।ओवरआल क्रेजिकोवा ने 27 विनर्स लगाए और 28 बेजां भूलें किन जबकि गॉफ ने 25 विनर्स लगाए और 41 बेजां भूलें कीं। 

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पहली बार बनाई फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह, स्तेफानोस सितसिपास से होगा मुकाबला

संबंधित खबरें

Source link