जाफरगंज । कस्बे मे शनिवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में विभिन्न जनपदों और राज्यों के पहलवानो ने भाग लिया जिनमें दो दर्जन पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन दिखाया ।दंगल का शुभारंभ समाज सेवी अमित के शुक्ला ने फीता काट कर किया । अंतिम कुश्ती भीम पहलवान राजस्थान एवं विक्की थापा पहलवान नेपाल के बीच में हुई कड़े मुकाबले में भीम पहलवान को हराकर विक्की थापा ने जीत हासिल की,वही समाजसेवी अमित के शुक्ला ने दंगल कमेटी को 51000 रुपए देकर कमेटी का सहयोग किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्र किशोर कुटार, घनश्याम दास गुप्ता उर्फ डेलजू भैया, संजय शुक्ला,संदीप तिवारी, आशू सोनी,नितिन ओमर,अमरनाथ सोनकर, संदीप चौहान,आदि लोग मौजूद रहे।




