रायबरेली जिले में इन दिनों एक जनसभा और उस जनसभा में उपस्थित माननीयो के फोटो को देखकर लोगों में वसूलो की राजनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायबरेली जिले में इन दिनों एक जनसभा और उस जनसभा में उपस्थित माननीयो के फोटो को देखकर लोगों में वसूलो की राजनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बहन पूनम सिंह ने कहा कि जनता के सामने वसूलों की बात करने वाले लोग अब भली-भांति समझ गए हैं कि किसका वसूल कितना मजबूत है। बताते चले की इस फोटो में पूर्व मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडे और सदर विधायिका अदिति सिंह एक मंच पर एक दूसरे का सम्मान समारोह करते हुए दिखाई दे रहे हैं और इन्हीं में से एक ने अपने भाई की हत्या का आप दूसरे के पिता पर लगाया था और जिसमें उन्हें लंबे समय तक जेल में भी रहना पड़ा था। लेकिन कहते ना की राजनीति में सब जायज है और यह देखकर सभी प्रबुद्ध जनों ने यही कहा है कि राजनीति में वसूल का कोई स्थान नहीं है।