घर की सफाई करते वक्त करेंट से छात्रा की मौत । परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

जाफरगंज । संवाददाता। थाना क्षेत्र के ककोरा गाँव निवासी सिद्ध गोपाल की पंद्रह वर्षीय पुत्री सरस्वती देवी जगदम्बा इंटर कालेज सुलतागढ मे कक्षा 9 की छात्रा थी । शनिवार को जन्माष्टमी पर्व के चलते उपवास थी ।घर की साफ सफाई कर रही थी । परिजन चारा काटने खेत चले गए थे ।

घर मे रखे पंखे मे करेंट आ जाने से चिपक कर दर्दनाक मौत हो गयी । परिजन खेतो से लौट कर घर आये तो किशोरी की हालत देखकर अवाक रह गए । आनन फानन निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् अमौली ले गए । जंहा डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया । मौत की खबर पाकर परिजन बेहाल हो गए । थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि परिजनों की सूचना पर छात्र का पंचायत नामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।