बिहार में बेची जाने वाली लाखो की शराब जिले में बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार प्रदेश में गैर प्रदेशों से शराब भेजी जा रही है एक ओर वहां चुनावी सरगर्मी तेज है । वही रायबरेली की पुलिस ने अपने एक खुलासे में लाखो की शराब बिहार ले जा रहे वाहन को हिरासत में लेकर इस बात की पुष्टि की है। रायबरेली पुलिस और लखनऊ एसटीएफ की संयुक्त टीम ने हरियाणा से बिहार ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब से लदे वाहन को मुखबिर की सूचना पर गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में पकड़ा है बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से शाहजहांपुर का रहने वाला ओमकार नाम का पकड़ा गया अभियुक्त शराब की तस्करी करता था और तीन गुना रेट पर बिहार में शराब बेचता था रायबरेली पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि करीब 15 लाख की शराब बरामद हुई है लोडर वाहन में नीचे शराब की पेटी रखते थे और ऊपर फल के खाली कैरेट रखते थे जिससे कोई शक नहीं करता था पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है साथी ओमकार नाम के शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है।