खेत गए अधेड़ का पैर फिसल कर गिर जाने से हुई मौत । परिजन रो रो कर बेहाल । 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

जाफरगंज । थाना क्षेत्र के रम दिनवापुर गाँव निवासी 55 वर्षीय फूलचंद्र एक सप्ताह पूर्व खेत देखने गया था। घर वापस आते समय रास्ते मे कीचड़ होने से पैर फिसलने से गिर गया था । जिसे अंदरूनी चोट आ गयी थी । गाँव की दुकानों से दर्द निवारक दवाई लेकर खाता रहा । शनिवार को तेज दर्द होने पर परिजन फतेहपुर लेकर जा रहे थे रास्ते मे मौत हो गयी । मौत की खबर से परिजनो बेहाल हो गए ।