एकल विद्यालय संच ने कराई खेल प्रतियोगिताएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महाराजगंज:–

 

बृजमनगंज में रविवार को एकल अभियान आनंद नगर अंचल के बृजमनगंज संच द्वारा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें शारीरिक विकास से संबंधित कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, 100, 200, 400 मीटर दौड़ के अलावा कुश्ती कराई गई। मुख्यातिथि रहे नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अंचल प्रशिक्षण प्रमुख राधेश्याम ,सोनू जायसवाल, खेल प्रशिक्षण प्रमुख शिवम जायसवाल ,करुणेश उपाध्याय ,पूनमलता ,पिंटू ,लड्डू यादव सहित आचार्य परिवार उपस्थित रहा।