राहुल गांधीजी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 – 16 फरवरी को चन्दौली आगमन को लेकर यात्रा टीम के साथ रूट एवं कार्यक्रम स्थल को तय किया गया।
जिला कार्यालय चन्द्रा त्रिपाठी भवन जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में* बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव सुश्री सरिता पटेल जी,जिला प्रभारी जितेंद्र पासवान व लोकसभा चंदौली के कोऑर्डिनेटर श्री राजेश द्विवेदी जी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बड़ी सौभाग्य की बात है कि जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो मणिपुर से मुंबई तक 6700 किलो मीटर की न्याय यात्रा महिलाओं, श्रमिकों युवाओं को हक दिलाने के लिए निकाली जा रही है वह यात्रा मध्य फरवरी में नौबतपुर बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है जहां पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष माननीय अध्यक्ष श्री अजय राय जी को झंडा देकर यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कराई जाएगी और नौबतपुर में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
इस यात्रा के लिए चंदौली के सभी कांग्रेस के साथी पूरी तन मन धन के साथ तैयार हैं अपने नेता के आगमन होने पर काफी उत्साहित है।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता शशि नाथ उपाध्याय ने किया.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर यात्रा टीम के साथ रूट एवं कार्यक्रम स्थल को तय किया गया
Bharat Kesari News
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
जन संघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की धूम धाम से मनाई गई जन्म जयंती
Bharat Kesari News
एकल विद्यालय संच ने कराई खेल प्रतियोगिताएं
Bharat Kesari News
जन संघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की धूम धाम से मनाई गई जन्म जयंती
Bharat Kesari News
एकल विद्यालय संच ने कराई खेल प्रतियोगिताएं
Bharat Kesari News