विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की सराहनीय पहल, एसएन मेमोरियल इमरजेंसी हॉस्पिटल में संघ द्वारा प्रदत्त कार्ड के माध्यम से इलाज में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

। पूर्णिया : विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह डायरेक्टर एसएन मेमोरियल इमरजेंसी हॉस्पिटल के डॉक्टर नीरज कुमार ने आज लाइन बाजार स्थित अपने अस्पताल में संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष गोस्वामी एवं जिला के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अपने अस्पताल में आमंत्रित किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने उनके साथ पूरे अस्पताल का भ्रमण किया और आईसीयू-एनआईसीयू सहित तमाम उत्कृष्ट सुविधाओं का मुआयना किया।

इस मौके पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने अपने कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों संग आम लोगों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर एसएन मेमोरियल इमरजेंसी हॉस्पिटल में इलाज के लिए अवश्य आएं और संघ द्वारा प्रदत्त कार्ड के माध्यम से उत्तम इलाज के साथ ही खर्च में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाएं. बता दें कि एसएन मेमोरियल इमरजेंसी हॉस्पिटल में आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू एवं बर्न सहित सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *