कांग्रेस कमेटी के सयुक्त तत्वाधान में “भारत जोड़ों यात्रा” की वर्षगांठ पर देशव्यापी कार्यक्रम का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सयुक्त तत्वाधान में “भारत जोड़ों यात्रा” की वर्षगांठ पर देशव्यापी कार्यक्रम के तहत कोंग्रेस जनों ने जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी व शहर अध्यक्ष राम जी गुप्ता के नेतृत्व में शास्त्री पार्क से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा आरंभ की गई ,यात्रा में कांग्रेस जन नफरत छोड़ो भारत जोड़ो नारेबाजी करते नगर भ्रमण करते हुए सुभाष पार्क पहुंचे जहां महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान गाया , तत्पश्चात आयोजित सभा में प्रदेश महासचिव जोनल प्रभारी सुश्री सरिता पटेल ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों द्वारा देश में नफरत का बीज बोकर सत्ता पाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं विश्व के पटल पर वर्तमान में भारत की छवि धूमिल हुई है वही दूसरी तरफ देश की गंगा तहजीब को तार तार किया जा रहा है, वही जिला प्रभारी प्रदेश सचिव जैनेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि आज भी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की खुशबू महसूस की जा रही है देश की जनता ने यह प्रण कर लिया है हम कांग्रेस जन भारत की एकता और अखंडता के लिए दृढ़ संकल्पित है हम देश में नफरत की राजनीति करने वालों के सपनों को चकनाचूर कर देंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी व संचालन शहर अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *