समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मनोज सिंह डब्लू ने रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महापंचायत में किसानों व गरीब ग्रामीणों की आवाज को मजबूती के साथ उठाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रिपोर्टर सुजीत कुमार तिवारी जिला संवाददाता चंदौली

चंदौली। किसानों के मुद्दे पर मुखर रहने वाले समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मनोज सिंह डब्लू ने रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महापंचायत में किसानों व गरीब ग्रामीणों की आवाज को मजबूती के साथ उठाया। इस दौरान उन्होंने चंदौली से सैदपुर तक हो रहे सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित ग्रामीणों व किसानों के हक की बात कही। कहा कि गरीब ग्रामीणों को जो डीह व आबादी की जमीन पर बसें हैं उनके जमीन के बदले जमीन देकर विस्थापन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए। यदि यह संभव न हो तो फगुईयां में फ्लाइओवर का निर्माण कराया जाए, जिससे किसी का भी घर-मकान व दुकान टूटने ना पाए। इस पर सकलडीहा एसडीएम मनोज पाठक ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण की बात मेरे स्तर की नहीं है, लेकिन गरीबों को बसाने के लिए जमीन देने का प्रयास होगा। इसके लिए क्षेत्रीय लेखपाल से बात कर गांव की जानकारी ली जाएगी।
इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि चंदौली से सैदपुर तक 492 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *