श्री योगेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षकों सहित छात्र छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दिलाई गई पंच-प्रण की शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्री योगेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षकों सहित छात्र छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दिलाई गई पंच-प्रण की शपथ-
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया तथा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर मेरी माटी,मेरा देश के कार्यक्रम के अंतर्गत श्री योगेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पंच- प्रण की शपथ छात्र-छात्राओं प्रवक्तागण एवं कर्मचारीगण को दिलाई गई। शपथ ग्रहण में महाविद्यालय की प्रबंधक विभा गिरी ने आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में बताते हुए कही कि यह विषय मूल रूप से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। महाविद्यालय के संस्थापक राजाराम गिरी ने उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं एवं प्रवक्ताओ तथा कर्मचारियों को पंच- प्रण की शपथ दिलाया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जमाल अहमद, ऋषि कुमार, राम चरण सिंह, सुक्खू शरण सिंह, रौनक साह, तृप्ती साह,रामजी, दीपिका पाण्डेय, ज्योतिश्री सिंह सहित तमाम छात्र छात्राएं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *