पुण्यश्लोक राजमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की 298 वीं जयंती मनाई गई धूमधाम से

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली-

इलिया । पुण्यश्लोक राजमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की 298 वीं जयंती के अवसर पर 31 मई 2023 को ग्रामीण समाज के बच्चों के शैक्षिक उत्थान के लिए शिक्षा प्रोत्साहन समिति ग्राम सभा सरैया के द्वारा आयोजित चित्रकला/सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता मेधावियों विद्यार्थियों को ग्राम सभा सरैया के प्रांगण में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ज्वाला प्रसाद एसडीएम चकिया,विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो0 अखिलेश पाल, (विभागाध्यक्ष,कृषि विज्ञान संस्थान बी एच यू वाराणसी), श्री अविनाश भूषण जी (सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ चकिया),श्री अजीत पाल (खंड शिक्षा अधिकारी चंदौली) उपस्थित रहे।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा राजमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। आयोजन समिति के द्वारा कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत पुष्प एवम राजमाता अहिल्या बाई होल्कर का चित्र देकर किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *