समाज के विकास के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी-आलोक आर्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोदनवाल समाज के जिलाध्यक्ष नागेंद्र एवं दिनेश व ज्ञानचंद बने महामंत्री-

मोदनवाल समाज का राष्ट्रीय व प्रांतीय एवं शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न-

मुंगरा बादशाहपुर। कस्बे में स्थित आशीर्वाद पैलेस पर आयोजित श्रीकान्य कुंज वैश्य हलवाई (मोदनवाल) समाज की तरह से दो दिवसीय राष्ट्रीय व प्रांतीय बैठक एवं जिला कार्यकारिणी गठन का शपथ ग्रहण समारोह समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास मोदनवाल की अध्यक्षता में सकुशल संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज के प्रांतीय अध्यक्ष आलोक कुमार आर्य, राष्ट्रीय महामंत्री चिरौजीलाल मोदनवाल एवं अन्य अतिथि द्वारा मोदनसेन जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित दीप प्रज्वलित कर किया। मोदनवाल समाज के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय बैठक में स्वाजातीय बंधुओं ने समाज को आगे बढ़ाने को लेकर मंथन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष आलोक आर्य ने कहा कि मोदनवाल समाज अब शिक्षा क्षेत्र में बेटा बेटी का भेदभाव मिटाकर आगे बढ़ रहा हैं। हमें शिक्षा, राजनीति के साथ हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर का हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने एकल परिवार की जगह संस्कार युक्त संयुक्त परिवार को एकजुट रहने की सलाह दी। कहां कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा। अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास मोदनवाल ने कहा कि समाज के लोग बच्चों को व्यवसाय से जोड़ लेते हैं जबकि बच्चों को शिक्षित करने की जरूरत है, तभी समाज का राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हो सकेगा। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी हरिशंकर लाल मोदनवाल ने कहा कि समाज के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी है इससे समाज में एकता और संगठन का विकास होता है। वक्ताओं में हिरन बाबू, ओम प्रकाश, अरविंद मोदनवाल, ज्ञान प्रकाश, लालचंद श्री राम, नागेंद्र प्रसाद, विक्की मोदनवाल, हर्ष मोदनवाल व पहलाद जी आदि ने बेटियों की शिक्षा के साथ राजनीति में भी बढ़-चढ़कर आगे आने की बात कही। प्रांतीय अध्यक्ष आलोक आर्य ने जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद को तथा महामंत्री ज्ञानचंद व दिनेश मोदनवाल, कोषाध्यक्ष स्वतंत्र मोदनवाल, मीडिया प्रभारी विक्की मोदनवाल, आय व्यय निरीक्षक पंकज मोदनवाल, जिला उपाध्यक्ष अनिल मोदनवाल, कैलाश नाथ, अशोक कुमार, राजकुमार, अमरनाथ रविंद्र व कुमार हरिओम, तथा संगठन मंत्री प्रिंस कुमार व विनय कुमार सहित सभी पदाधिकारियों को नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद मोदनवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जनपद सुल्तानपुर से आए समाज के अनिल अकेला मोदनवाल द्वारा पेश ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी देशभक्ति प्रस्तुति देखकर उपस्थित लोगों आंखें नम हो गई। समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की । राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री चौधरी हरी शंकर लाल मोदनवाल ने मुख्य अतिथि आलोक आर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास समेत आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद मोदनवाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश नाथ व मीडिया प्रभारी विक्की मोदनवाल ने हुए सभी स्वाजातीय बंधुओं के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी हरी शंकर लाल मोदनवाल ने किया। इस अवसर पर प्यारेलाल मोदनवाल, आनंद कुमार गोपाल जी, अनिल कुमार, कैलाश चंद, प्रताप चंद, विजय कुमार लल्लू, अजय कुमार, लालचंद, धीरज मोदनवाल, हरिशंकर, अरविंद, राजकुमार, ब्रह्मदीन, राकेश कुमार, रवि, विक्की मोदनवाल, संजय कुमार गप्पू, अनिल कुमार लप्पू, कौशल कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, अरुण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार, लव कुश, अजय कुमार, मनोज कुमार, राहुल कुमार व राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *