एस डी एस गर्ल्स स्कूल की पलक कुमारी 464 अंक लाकर बनी प्रखंड टॉपर.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 जलालपु|माध्यमिक परीक्षा 2023 के घोषित परिणाम में शंकर दयाल सिंह बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संवरी जलालपुर की छात्रा पलक कुमारी ने 464 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है|पिता राजेंद्र सिंह व माता विन्दू देवी की पुत्री  पलक कुमारी बचपन से ही कुशाग्र है| वह यू पी एस सी क्रैक कर आई ए एस बनना चाहती है|वही  दुबवलिया ग्राम की आकांक्षा कुमारी, पिता विनोद कुमार द्विवेदी ,माता रीता देवी  ने 455 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है| आकांक्षा डॉक्टर बनना चाहती है| तथा अनवल ग्राम की जावेद अख्तर व माता चांद बीबी की पुत्री 453 अंक लाकर तीसरे स्थान प्राप्त किया है तो  वहीं विद्यालय की कई छात्राओं ने प्रखंड मे बेहतरीन प्रदर्शन किया है|  छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सिंह, उमेश तिवारी, अखिलेश्वर पांडेय ,शिक्षक वरुण कुमार सिंह.आनंद कुमार सिंह. मणीन्द्र पांडेय. उमेश कुमार सिंह अमितेश  तिवारी ,गोलू सिंह ,धीरज तिवारी ,अविनाश तिवारी,वरुण पांडेय  ,प्रशांत दूबे मनीष कुमार राजेश कुमार ने बधाई दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *