अधिकारी दें ध्यान, लोग न हों परेशान : योगी आदित्यनाथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री ने कहा, ‘सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाया जाए। जिन लोगों को इलाज के लिए सरकार से आर्थिक मदद की जरूरत है, उनके आकलन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए।”

उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

गोरक्षपीठ के महंत और मुख्‍यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर के ‘महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार’ के सामने आयोजित जनता दर्शन में करीब 350 लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कुछ महिलाओं के साथ आए उनके बच्चों को आशीर्वाद व दुलार देने के साथ उन्होंने चॉकलेट गिफ्ट देकर खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *