UmeshPal Murder Case: बाहुबली अतीक को एनकाउंटर का डर, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

याचिका में अहमदाबाद जेल से यूपी की जेल में प्रस्तावित ट्रांसफर का विरोध किया गया है। कहा गया है कि यूपी सरकार के कुछ मंत्रियों के बयान से ऐसा लगता है कि उनका फर्जी एनकाउंटर किया जा सकता है। अगर, यूपी भी लाया जाए तो सेंट्रल फोर्स की सुरक्षा में लाया जाए। आपको बता दें कि योगी सरकार के मंत्री जेपीएस राठौड़ का एक बयान हाल ही में सामने आया था, जिसमें जेपीएस राठौड़ ने विकास दुबे की ओर इशारा करते हुए कहा था कि गाड़ी पलट सकती है। यूपी पुलिस ने उमेश पाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया है। वहीं बरेली जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ ने निचली अदालत में याचिका दायर कर गुहार लगाई है कि उसे जेल से बाहर न लाया जाए। अशरफ ने जेल ट्रांसफर या फिर कोर्ट में पेशी के दौरान अपनी हत्या की आशंका जताई है। साथ ही दायर याचिका में सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। अशरफ ने जेल ट्रांसफर और कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी के दौरान समुचित सुरक्षा देने के निर्देश देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *